Sunday 18 May 2014

'मेरठ के भी अच्छे दिन आ गए'


'मेरठ के भी अच्छे दिन आ गए'
मेरठ : लोकसभा चुनावों में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर राजनीति की दिशा बदल दी है। मेरठ के राजेंद्र अग्रवाल ऐसे चुनिंदा सांसदों में हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार मतदाताओं का विश्वास जीतकर पार्टी की ताकत बढ़ाई है। विकास के पैमाने पर मीलों पीछे खड़े मेरठ में समस्याओं का अंबार है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने को लेकर अवाम के सपने भी उड़ान भरने लगे हैं। दैनिक जागरण ने अवाम को एक मंच देते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल से सीधे वार्ता का अवसर उपलब्ध कराया। इस मौके पर सांसद ने अवाम को पार्टी में आस्था जताने के लिए धन्यवाद दिया। विनम्रता से उनकी बात सुनी और उस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।
प्रश्न : एक बार फिर चयनित होने के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। गत कार्यकाल से इस कार्यकाल के मध्य क्या अंतर महसूस करवा पाएंगे। क्षेत्र में आपकी उपलब्धता को लेकर संशय रहा है? - संजय जैन, बुढ़ाना गेट
उत्तर : पहले कार्यकाल में भी सीमित संसाधनों के बावजूद मैंने काफी काम किया। कई मसलों को संसद में मजबूती से उठाया। अब केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का वक्त है। एजेंडे में कई विकास योजनाएं हैं, जिन पर अमल किया जाएगा। क्षेत्र में मेरी उपलब्धता हमेशा सुलभ रही है और आगे भी रहेगी।
प्रश्न : मेरठ में बिजली की ढेरों समस्याएं हैं। कई इलाकों में ज्यादातर अंधेरा बना रहता है। क्या उम्मीद की जाए? - प्रदीप आनंद, लालकुर्ती
उत्तर : मूल समस्या बिजली के प्रोडक्शन को लेकर है। इस पर नई सरकार के बिजली मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। मेरठ में अधिकारियों से मिलकर बिजली वितरण में सुधार के लिए कहा जाएगा।
प्रश्न : पिछले पांच साल में अपनी सरकार न होने की वजह से आप ज्यादा कुछ कर नहीं पाए। अब सत्ता में आने के बाद आप क्या नया देंगे? - अंकित, किठौर
उत्तर : इंफ्रास्क्ट्रक्चर पर खास काम किया जाएगा। रैपिड ट्रांसपोर्टेशन में सड़क, रेल एवं वायु मार्ग सभी कवर होंगे। मेरठ-सहारनपुर रेललाइन के दोहरीकरण के लिए विशेष प्रयास करुंगा।
प्रश्न : किसानों के बेल्ट में खेती-बाड़ी महंगाई की भेंट चढ़ रही है। क्या आप खाद-पानी, कृषि यंत्र एवं सस्ती बिजली के लिए विशेष प्रयास करेंगे? - मनोज प्रधान, मेरठ
उत्तर : नई सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर काम करेगी। किसानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। खेती से रोजगार जोड़ने की योजना पर तत्काल अमल की जरूरत है।
प्रश्न : पूर्व का कार्यकाल काफी उदासीन रहा। नए कार्यकाल में क्या आवारा पशुओं के लिए भी कोई योजना परवान चढ़ेगी। - लोकेश खुराना, मेरठ
उत्तर : जनता का आदेश सर माथे पर। पूरी निष्ठा से विकास कार्य होंगे। छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण के लिए कैटल कालोनी बनाई जाएगी।
प्रश्न : शहर का सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ती रही है। मोदी सरकार से क्या अपेक्षा होगी। एफडीआइ पर क्या रुख होगा? - सचिन गुप्ता, नरहेड़ा
उत्तर : जनता ने सांप्रदायिकता एवं जातिवाद को नकार कर विकास में विश्वास जताया। मोदी सरकार बेहतर सांप्रदायिक वातावरण की पक्षधर है। विवादित मसलों की निष्पक्षता से जांच एवं कारवाई की जाएगी। रिटेल में एफडीआइ लागू नहीं होगी।
प्रश्न : मेरठ में हवाई उड़ान कब तक साकार हो सकेगी? किठौर में विकास कब होगा? - अंकित अरोड़ा, किठौर
उत्तर : हवाई अड्डा बनाने की कवायद तेज होगी। उम्मीद है कि सालभर के अंदर मेरठ से छोटी हवाई उड़ान संभव हो सकेगी। किठौर क्षेत्र में मैंने काफी विकास कार्य कराया है।
प्रश्न : पब्लिक स्कूलों में अवैध वसूली का व्यापार फल रहा है। क्या आपकी सरकार नकेल कसेगी? - अजय सेठी, शहर कोतवाली
उत्तर : निजी स्कूलों की मनमानी वाकई चिंता का विषय है। इस विषय पर शिक्षामंत्री से भी वार्ता करुंगा।
प्रश्न : कैंटोनमेंट क्षेत्र में नक्शे पास नहीं होते। जेएनएनआरयूएम योजनाएं लागू नहीं होती। आप क्या करेंगे? - मनमोहन भल्ला, कैंट
उत्तर : संसद में कैंटोनमेंट से जुड़ी समस्याएं उठा चुका हूं। अब इस मसले में हल निकालने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।
प्रश्न : मेरठ-करनाल मार्ग में सुधार कब किया जाएगा? - ऋषिपाल सिंह, सरूरपुर
उत्तर : इसे नेशनल हाइवे का दर्जा मिल गया है, ऐसे में अब केंद्र सरकार के अधीन आने से तेजी से काम किया जाएगा।
प्रश्न : भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन पार्टी पर सांप्रदायिक नीतियां अपनाने का आरोप है। कैसे निपटेंगे? - कृष्णपाल चिकारा, मेरठ
उत्तर : ऐसा नहीं है। पार्टी को बहुमत मिला है तो उसी हिसाब से काम भी करके दिखाएगी। कुछ ही दिनों बाद सकारात्मक प्रयास दिखने शुरू भी हो जाएंगे।
प्रश्न : शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है, इन सबसे कैसे निजात दिलाएंगे? - प्रवीन वर्मा, गांधीनगर
उत्तर : पुख्ता तरीके से सुरक्षा दिलायी जाएगी। इस बावत अफसरों से बात की जाएगी।
प्रश्न : शहर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब है? - अनिल मित्तल, आरकेपुरम-मेरठ
उत्तर : आप इस बावत अपना एक ज्ञापन मुझे दे दें। राहत दिलायी जाएगी।
प्रश्न : आप मेरठ के सांसद हैं। क्या उम्मीद करें कि आपकी पार्टी दलगत और जातिवादी राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगी? - मो. उस्मान गाजी, करीमनगर।
उत्तर : मैं सांसद हूं और मेरे लिए सभी जनता एक समान है। केंद्र सरकार के कामकाज के दौरान भी कोई ऐसी राजनीति नहीं देखने को मिलेगी। सभी लोगों के लिए समान रूप से कार्य होगा।
प्रश्न : कानून-व्यवस्था बड़ी समस्या बनी है। इस मामले में सुरक्षा को लेकर आप क्या कदम उठाएंगे? - राजेश कुमार, लावड़
उत्तर : वैसे तो कानून-व्यवस्था प्रदेश सरकार का काम है, लेकिन अधिकारियों से बात कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।
प्रश्न : अब केंद्र में आपकी बहुमत की सरकार आ गई है। आप मेरठ से सांसद हैं और तीन विधायक व महापौर भी आपके ही हैं। इतना सब कुछ होने के बाद समस्याओं से किस तरह निपटेंगे? - विशाल गुप्ता, शास्त्रीनगर।
उत्तर : काम करके दिखाएंगे। जरूरत होगी तो प्रदेश सरकार तक आवाज उठाएंगे। असर दिखने लगेगा।
प्रश्न : चुनाव में कितना दलित वोट आपको मिला? - लोकेश गौतम, बिजौली
उत्तर : हमें सभी का वोट मिला। दलित वोट 40 फीसदी तक मिले।
प्रश्न : बहुत वायदे किए गए हैं। क्या इन सबको पूरा करके दिखाएंगे? - नरेंद्र प्रताप, लोहियानगर
उत्तर : निश्चित रूप से वायदों को पूरा किया जाएगा और समस्याओं का दमदार तरीके से हल करेंगे। मोदी जी की सोच के हिसाब से ही काम होगा।
प्रश्न : पांच सालों में आपने कुछ करके नहीं दिखाया। तमाम लोग आपसे नाराज हैं। इस बार क्या उम्मीद करें? - सावन गुप्ता, शास्त्रीनगर।
उत्तर : बिल्कुल उम्मीद रखें। आपकी अपनी सरकार आ गई है। वादों को पूरा किया जायेगा।
प्रश्न : गुजरात में महिलाओं को सड़कों पर घूमने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती। यहां ऐसा कब होगा? - सीमा गोयल, माधवपुरम।
उत्तर : यहां महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी होगी। मोदी सरकार आई है। निश्चित रूप से इसके लिए प्रदेश सरकार से भी बात की जाएगी और वातावरण बेहतर बनेगा।
प्रश्न : हाइकोर्ट बेंच के लिए आप क्या करेंगे? - आनंदव‌र्द्धन, पंचशील कालोनी-मेरठ
उत्तर : हाइकोर्ट बेंच के लिए पूरी कोशिश होगी। इसकी लड़ाई वे खुद लड़ेंगे और बेंच दिलाकर रहेंगे।
जागरण के पांच प्रश्न
प्रश्न : मोदी सरकार के सत्ता में आने से एक वर्ग विशेष प्रश्न भरी नजरों से देख रहा है। आप क्या आश्वासन देंगे?
उत्तर : नरेंद्र मोदी के एजेंडे में विकास एवं वैभवशाली भारत बसता है। उन्होंने सांप्रदायिकता एवं वैमनस्य को कभी प्रश्रय नहीं दिया। विपक्षी दलों ने संकीर्ण राजनीति के तहत लोगों के बीच मोदी को गलत ढंग से पेश किया, किंतु जनता ने उनकी मंशा को पूरी तरह ठुकरा दिया। पार्टी समाज में सबको साथ लेकर चलेगी।
प्रश्न : गुजरात विकास मॉडल की पहल झलक मेरठ में कब और किस योजना में नजर आएगी। जनता उत्सुक है।
उत्तर : गुजरात का विकास माडल दुनिया में सराहा गया और आवश्यक अंशों में मेरठ में भी प्रयोग किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में तेजी लाई जाएगी। एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने का पूरा लाभ मेरठ को दिलाया जाएगा। एक वर्ष के अंदर रैपिड रेल, एक्सप्रेस-वे एवं एयर टैक्सी का संचालन शुरू करने की पूरी कोशिश होगी।
प्रश्न : चिकित्सा के क्षेत्र में मेरठ के लिए क्या नया करेंगे। क्या एम्स सरीखा इलाज शहर में उपलब्ध होगा?
उत्तर : मेडिकल कालेज में चिकित्सा को लेकर घोर असुविधाएं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन पर पूरी नजर रखूंगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मेडिकल कालेज को 125 करोड़ की धनराशि दिलाने का प्रयास होगा, जिससे सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा अस्पताल में ही उपलब्ध हो।
प्रश्न : कृषि क्षेत्र को रोजगार से कैसे जोड़ेंगे?
उत्तर : चौ. चरण सिंह के जन्म स्थान नूरपुर मडि़या (गाजियाबाद) में एक मेगा फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगवाना मेरी प्राथमिकता में है। आसपास खेती एवं फल बहुल क्षेत्र होने की वजह से किसानों को अपने उत्पाद का नकद लाभांश एवं रोजगार भी मिलेगा। समर्थन मूल्यों पर भी काम होगा।
प्रश्न : मेरठ की वन संपदा खतरे में है। प्रदूषण से जीवन पर खतरा बढ़ा है। पर्यटन गर्त में पहुंच चुका है। आप कैसे सुधारेंगे?
उत्तर : औद्योगिक इकाइयों में शोधन प्लांट लगाने की नियमावली का कड़ाई से पालन होगा। भूजल संपदा बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। हस्तिनापुर सेंचुरी में पेड़ों की कटान खत्म होगी। इकोलॉजी संपन्न करने के लिए केंद्रीय योजनाओं पर अमल होगा। ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें


chorme


android


ipad


iphone




Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

‘मेरठ के भी अच्छे दिन आ गए’
मेरठ : लोकसभा चुनावों में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर राजनीति की दिशा बदल दी है। मेरठ के राजेंद्र अग्रवाल ऐसे चुनिंदा सांसदों में हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार मतदाताओं का विश्वास जीतकर पार्टी की ताकत बढ़ाई है। विकास के पैमाने पर मीलों पीछे खड़े मेरठ में समस्याओं का अंबार है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने को लेकर अवाम के सपने भी उड़ान भरने लगे हैं। दैनिक जागरण ने अवाम को एक मंच देते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल से सीधे वार्ता का अवसर उपलब्ध कराया। इस मौके पर सांसद ने अवाम को पार्टी में आस्था जताने के लिए धन्यवाद दिया। विनम्रता से उनकी बात सुनी और उस पर अमल करने का आश्वासन भी दिया।
प्रश्न : एक बार फिर चयनित होने के बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। गत कार्यकाल से इस कार्यकाल के मध्य क्या अंतर महसूस करवा पाएंगे। क्षेत्र में आपकी उपलब्धता को लेकर संशय रहा है? – संजय जैन, बुढ़ाना गेट
उत्तर : पहले कार्यकाल में भी सीमित संसाधनों के बावजूद मैंने काफी काम किया। कई मसलों को संसद में मजबूती से उठाया। अब केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का वक्त है। एजेंडे में कई विकास योजनाएं हैं, जिन पर अमल किया जाएगा। क्षेत्र में मेरी उपलब्धता हमेशा सुलभ रही है और आगे भी रहेगी।
प्रश्न : मेरठ में बिजली की ढेरों समस्याएं हैं। कई इलाकों में ज्यादातर अंधेरा बना रहता है। क्या उम्मीद की जाए? – प्रदीप आनंद, लालकुर्ती
उत्तर : मूल समस्या बिजली के प्रोडक्शन को लेकर है। इस पर नई सरकार के बिजली मंत्री से भी वार्ता की जाएगी। मेरठ में अधिकारियों से मिलकर बिजली वितरण में सुधार के लिए कहा जाएगा।
प्रश्न : पिछले पांच साल में अपनी सरकार न होने की वजह से आप ज्यादा कुछ कर नहीं पाए। अब सत्ता में आने के बाद आप क्या नया देंगे? – अंकित, किठौर
उत्तर : इंफ्रास्क्ट्रक्चर पर खास काम किया जाएगा। रैपिड ट्रांसपोर्टेशन में सड़क, रेल एवं वायु मार्ग सभी कवर होंगे। मेरठ-सहारनपुर रेललाइन के दोहरीकरण के लिए विशेष प्रयास करुंगा।
प्रश्न : किसानों के बेल्ट में खेती-बाड़ी महंगाई की भेंट चढ़ रही है। क्या आप खाद-पानी, कृषि यंत्र एवं सस्ती बिजली के लिए विशेष प्रयास करेंगे? – मनोज प्रधान, मेरठ
उत्तर : नई सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर काम करेगी। किसानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। खेती से रोजगार जोड़ने की योजना पर तत्काल अमल की जरूरत है।
प्रश्न : पूर्व का कार्यकाल काफी उदासीन रहा। नए कार्यकाल में क्या आवारा पशुओं के लिए भी कोई योजना परवान चढ़ेगी। – लोकेश खुराना, मेरठ
उत्तर : जनता का आदेश सर माथे पर। पूरी निष्ठा से विकास कार्य होंगे। छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण के लिए कैटल कालोनी बनाई जाएगी।
प्रश्न : शहर का सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ती रही है। मोदी सरकार से क्या अपेक्षा होगी। एफडीआइ पर क्या रुख होगा? – सचिन गुप्ता, नरहेड़ा
उत्तर : जनता ने सांप्रदायिकता एवं जातिवाद को नकार कर विकास में विश्वास जताया। मोदी सरकार बेहतर सांप्रदायिक वातावरण की पक्षधर है। विवादित मसलों की निष्पक्षता से जांच एवं कारवाई की जाएगी। रिटेल में एफडीआइ लागू नहीं होगी।
प्रश्न : मेरठ में हवाई उड़ान कब तक साकार हो सकेगी? किठौर में विकास कब होगा? – अंकित अरोड़ा, किठौर
उत्तर : हवाई अड्डा बनाने की कवायद तेज होगी। उम्मीद है कि सालभर के अंदर मेरठ से छोटी हवाई उड़ान संभव हो सकेगी। किठौर क्षेत्र में मैंने काफी विकास कार्य कराया है।
प्रश्न : पब्लिक स्कूलों में अवैध वसूली का व्यापार फल रहा है। क्या आपकी सरकार नकेल कसेगी? – अजय सेठी, शहर कोतवाली
उत्तर : निजी स्कूलों की मनमानी वाकई चिंता का विषय है। इस विषय पर शिक्षामंत्री से भी वार्ता करुंगा।
प्रश्न : कैंटोनमेंट क्षेत्र में नक्शे पास नहीं होते। जेएनएनआरयूएम योजनाएं लागू नहीं होती। आप क्या करेंगे? – मनमोहन भल्ला, कैंट
उत्तर : संसद में कैंटोनमेंट से जुड़ी समस्याएं उठा चुका हूं। अब इस मसले में हल निकालने का सार्थक प्रयास किया जाएगा।
प्रश्न : मेरठ-करनाल मार्ग में सुधार कब किया जाएगा? – ऋषिपाल सिंह, सरूरपुर
उत्तर : इसे नेशनल हाइवे का दर्जा मिल गया है, ऐसे में अब केंद्र सरकार के अधीन आने से तेजी से काम किया जाएगा।
प्रश्न : भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है, लेकिन पार्टी पर सांप्रदायिक नीतियां अपनाने का आरोप है। कैसे निपटेंगे? – कृष्णपाल चिकारा, मेरठ
उत्तर : ऐसा नहीं है। पार्टी को बहुमत मिला है तो उसी हिसाब से काम भी करके दिखाएगी। कुछ ही दिनों बाद सकारात्मक प्रयास दिखने शुरू भी हो जाएंगे।
प्रश्न : शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है, इन सबसे कैसे निजात दिलाएंगे? – प्रवीन वर्मा, गांधीनगर
उत्तर : पुख्ता तरीके से सुरक्षा दिलायी जाएगी। इस बावत अफसरों से बात की जाएगी।
प्रश्न : शहर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब है? – अनिल मित्तल, आरकेपुरम-मेरठ
उत्तर : आप इस बावत अपना एक ज्ञापन मुझे दे दें। राहत दिलायी जाएगी।
प्रश्न : आप मेरठ के सांसद हैं। क्या उम्मीद करें कि आपकी पार्टी दलगत और जातिवादी राजनीति से ऊपर उठकर काम करेगी? – मो. उस्मान गाजी, करीमनगर।
उत्तर : मैं सांसद हूं और मेरे लिए सभी जनता एक समान है। केंद्र सरकार के कामकाज के दौरान भी कोई ऐसी राजनीति नहीं देखने को मिलेगी। सभी लोगों के लिए समान रूप से कार्य होगा।
प्रश्न : कानून-व्यवस्था बड़ी समस्या बनी है। इस मामले में सुरक्षा को लेकर आप क्या कदम उठाएंगे? – राजेश कुमार, लावड़
उत्तर : वैसे तो कानून-व्यवस्था प्रदेश सरकार का काम है, लेकिन अधिकारियों से बात कर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।
प्रश्न : अब केंद्र में आपकी बहुमत की सरकार आ गई है। आप मेरठ से सांसद हैं और तीन विधायक व महापौर भी आपके ही हैं। इतना सब कुछ होने के बाद समस्याओं से किस तरह निपटेंगे? – विशाल गुप्ता, शास्त्रीनगर।
उत्तर : काम करके दिखाएंगे। जरूरत होगी तो प्रदेश सरकार तक आवाज उठाएंगे। असर दिखने लगेगा।
प्रश्न : चुनाव में कितना दलित वोट आपको मिला? – लोकेश गौतम, बिजौली
उत्तर : हमें सभी का वोट मिला। दलित वोट 40 फीसदी तक मिले।
प्रश्न : बहुत वायदे किए गए हैं। क्या इन सबको पूरा करके दिखाएंगे? – नरेंद्र प्रताप, लोहियानगर
उत्तर : निश्चित रूप से वायदों को पूरा किया जाएगा और समस्याओं का दमदार तरीके से हल करेंगे। मोदी जी की सोच के हिसाब से ही काम होगा।
प्रश्न : पांच सालों में आपने कुछ करके नहीं दिखाया। तमाम लोग आपसे नाराज हैं। इस बार क्या उम्मीद करें? – सावन गुप्ता, शास्त्रीनगर।
उत्तर : बिल्कुल उम्मीद रखें। आपकी अपनी सरकार आ गई है। वादों को पूरा किया जायेगा।
प्रश्न : गुजरात में महिलाओं को सड़कों पर घूमने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती। यहां ऐसा कब होगा? – सीमा गोयल, माधवपुरम।
उत्तर : यहां महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी होगी। मोदी सरकार आई है। निश्चित रूप से इसके लिए प्रदेश सरकार से भी बात की जाएगी और वातावरण बेहतर बनेगा।
प्रश्न : हाइकोर्ट बेंच के लिए आप क्या करेंगे? – आनंदव‌र्द्धन, पंचशील कालोनी-मेरठ
उत्तर : हाइकोर्ट बेंच के लिए पूरी कोशिश होगी। इसकी लड़ाई वे खुद लड़ेंगे और बेंच दिलाकर रहेंगे।
जागरण के पांच प्रश्न
प्रश्न : मोदी सरकार के सत्ता में आने से एक वर्ग विशेष प्रश्न भरी नजरों से देख रहा है। आप क्या आश्वासन देंगे?
उत्तर : नरेंद्र मोदी के एजेंडे में विकास एवं वैभवशाली भारत बसता है। उन्होंने सांप्रदायिकता एवं वैमनस्य को कभी प्रश्रय नहीं दिया। विपक्षी दलों ने संकीर्ण राजनीति के तहत लोगों के बीच मोदी को गलत ढंग से पेश किया, किंतु जनता ने उनकी मंशा को पूरी तरह ठुकरा दिया। पार्टी समाज में सबको साथ लेकर चलेगी।
प्रश्न : गुजरात विकास मॉडल की पहल झलक मेरठ में कब और किस योजना में नजर आएगी। जनता उत्सुक है।
उत्तर : गुजरात का विकास माडल दुनिया में सराहा गया और आवश्यक अंशों में मेरठ में भी प्रयोग किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में तेजी लाई जाएगी। एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने का पूरा लाभ मेरठ को दिलाया जाएगा। एक वर्ष के अंदर रैपिड रेल, एक्सप्रेस-वे एवं एयर टैक्सी का संचालन शुरू करने की पूरी कोशिश होगी।
प्रश्न : चिकित्सा के क्षेत्र में मेरठ के लिए क्या नया करेंगे। क्या एम्स सरीखा इलाज शहर में उपलब्ध होगा?
उत्तर : मेडिकल कालेज में चिकित्सा को लेकर घोर असुविधाएं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन पर पूरी नजर रखूंगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मेडिकल कालेज को 125 करोड़ की धनराशि दिलाने का प्रयास होगा, जिससे सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा अस्पताल में ही उपलब्ध हो।
प्रश्न : कृषि क्षेत्र को रोजगार से कैसे जोड़ेंगे?
उत्तर : चौ. चरण सिंह के जन्म स्थान नूरपुर मडि़या (गाजियाबाद) में एक मेगा फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगवाना मेरी प्राथमिकता में है। आसपास खेती एवं फल बहुल क्षेत्र होने की वजह से किसानों को अपने उत्पाद का नकद लाभांश एवं रोजगार भी मिलेगा। समर्थन मूल्यों पर भी काम होगा।
प्रश्न : मेरठ की वन संपदा खतरे में है। प्रदूषण से जीवन पर खतरा बढ़ा है। पर्यटन गर्त में पहुंच चुका है। आप कैसे सुधारेंगे?
उत्तर : औद्योगिक इकाइयों में शोधन प्लांट लगाने की नियमावली का कड़ाई से पालन होगा। भूजल संपदा बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। हस्तिनापुर सेंचुरी में पेड़ों की कटान खत्म होगी। इकोलॉजी संपन्न करने के लिए केंद्रीय योजनाओं पर अमल होगा।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone

Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

CLICK HERE FOR FULL NEWS'मेरठ के भी अच्छे दिन आ गए'

No comments:

Post a Comment

//