Sunday 18 May 2014

अवध में भाजपा की बादशाहत


अवध में भाजपा की बादशाहत
लखनऊ (जागरण ब्यूरो)। पांच साल पहले अवध क्षेत्र कांग्रेस पर मेहरबान हुआ था तो इस बार उसकी मेहरबानी का साया न केवल भाजपा पर पड़ा बल्कि कहीं ज्यादा गहरी छाप छोड़ गया। अवध क्षेत्र में आने वाली 20 सीटों में पिछली बार केवल एक सीट जीतने वाली भाजपा की इस बार ऐसी आंधी चली कि इसके लपेटे में आने से केवल रायबरेली और अमेठी ही बच सकीं। प्रतापगढ़ सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल को मिलीं तो शेष भाजपा के खाते में गई। अवध क्षेत्र में बसपा व सपा के हाथ कुछ नहीं आया।
बीते लोकसभा चुनाव (2009) में प्रदेश में कांग्रेस को मिली 22 सीटों में से दो तिहाई उसे अवध से मिलीं थीं। कांग्रेस ने उन्नाव, धौरहरा, रायबरेली, गोंडा, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, फर्रुखाबाद और अकबरपुर सीटें जीतीं थीं जबकि सपा के पास हरदोई, मोहनलालगंज, कैसरगंज और कौशाम्बी सीटें थीं। भाजपा को लखनऊ सीट मिलीं जबकि बसपा को सीतापुर व मिश्रिख से ही संतोष करना पड़ा था।
भाजपा की आंधी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.निर्मल खत्री फैजाबाद में, इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा में, कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर में, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद धौरहरा और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद में चित हो गए। कांग्रेस की जीती हुई अन्य सभी सीटें भाजपा की झोली में चली गई। सपा के कब्जे वाली कौशांबी, मोहनलालगंज, हरदोई व कैसरगंज सीटें भाजपा के पास पहुंच गई तो बसपा भी सीतापुर और मिश्रिख सीट गंवा बैठी। ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें


chorme


android


ipad


iphone




Tags:Loksabha Mahasamar, Awadh Region, BJP, Dominates, SP, BSP, Congress, RPN Singh, Salman Khursheed, Jitin Prasad, Lucknow.


Web Title:BJP Dominates In Awadh Region

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

अवध में भाजपा की बादशाहत
लखनऊ (जागरण ब्यूरो)। पांच साल पहले अवध क्षेत्र कांग्रेस पर मेहरबान हुआ था तो इस बार उसकी मेहरबानी का साया न केवल भाजपा पर पड़ा बल्कि कहीं ज्यादा गहरी छाप छोड़ गया। अवध क्षेत्र में आने वाली 20 सीटों में पिछली बार केवल एक सीट जीतने वाली भाजपा की इस बार ऐसी आंधी चली कि इसके लपेटे में आने से केवल रायबरेली और अमेठी ही बच सकीं। प्रतापगढ़ सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल को मिलीं तो शेष भाजपा के खाते में गई। अवध क्षेत्र में बसपा व सपा के हाथ कुछ नहीं आया।
बीते लोकसभा चुनाव (2009) में प्रदेश में कांग्रेस को मिली 22 सीटों में से दो तिहाई उसे अवध से मिलीं थीं। कांग्रेस ने उन्नाव, धौरहरा, रायबरेली, गोंडा, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, फर्रुखाबाद और अकबरपुर सीटें जीतीं थीं जबकि सपा के पास हरदोई, मोहनलालगंज, कैसरगंज और कौशाम्बी सीटें थीं। भाजपा को लखनऊ सीट मिलीं जबकि बसपा को सीतापुर व मिश्रिख से ही संतोष करना पड़ा था।
भाजपा की आंधी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.निर्मल खत्री फैजाबाद में, इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा में, कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर में, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद धौरहरा और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद में चित हो गए। कांग्रेस की जीती हुई अन्य सभी सीटें भाजपा की झोली में चली गई। सपा के कब्जे वाली कौशांबी, मोहनलालगंज, हरदोई व कैसरगंज सीटें भाजपा के पास पहुंच गई तो बसपा भी सीतापुर और मिश्रिख सीट गंवा बैठी।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone

Tags:Loksabha Mahasamar, Awadh Region, BJP, Dominates, SP, BSP, Congress, RPN Singh, Salman Khursheed, Jitin Prasad, Lucknow.


Web Title:BJP Dominates In Awadh Region

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

CLICK HERE FOR FULL NEWSअवध में भाजपा की बादशाहत

No comments:

Post a Comment

//