दहशत ने छीनी चहल-पहल, सन्नाटे में शहर
मेरठ : शनिवार को हुए बवाल के बाद दहशत और अफवाहों के चलते शहर में न तो देहात के लोग आए और न ही आसपास के जिलों के लोग आने की हिम्मत जुटा सके। शहर के लोग भी एक दूसरे क्षेत्रों में जाने से हिचके। नतीजा यह रहा कि पूरे शहर की चहल पहल रविवार को गायब रही।
बवाल के बाद खौफ केवल शहर ही नहीं, बल्कि देहात व आसपास के लोगों में साफ दिखाई दिया। रविवार को शहर के लोग घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे। सभी प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूरे शहर से लोगों की चहल- पहल व आवाजाही गायब थी। सबसे व्यस्त रहने वाले बेगमपुल व लालकुर्ती पैंठ क्षेत्र में भी आज भीड़ गायब थी। हर समय जाम से जूझने वाले भूमिया का पुल, लिसाड़ी गेट चौराहा और हापुड़ अड्डा इलाके में भी सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन नजर आए। बुढ़ाना गेट, कबाड़ी बाजार, शारदा रोड, घंटाघर, सदर की सड़कों पर भी यही हाल रहा।
सरधना, मवाना, खरखौदा, किला, किठौर, रोहटा, सिवालखास समेत जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ बड़ौत, बागपत, बिजनौर, खतौली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, गढ़ आदि दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग रोजाना मेरठ में खरीददारी करने तथा रोजगार के लिए आते हैं। यह भीड़ भी आज शहर में आने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसका सीधा असर बाजारों में देखने को मिला। बाजारों में ग्राहक नहीं थे। जबकि आगजनी की घटना से सहमे व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में दुकानें नहीं खोली। नौकरीपेशा लोग बाजार में परिवार के साथ घूमकर रविवार की छुंट्टी का मजा लेते हैं, लेकिन दहशत के चलते आज उन्हें भी घरों में कैद होकर रहना पड़ा। फोन पर लोग एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछते रहे।ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone
Web Title:
(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)
दहशत ने छीनी चहल-पहल, सन्नाटे में शहर
मेरठ : शनिवार को हुए बवाल के बाद दहशत और अफवाहों के चलते शहर में न तो देहात के लोग आए और न ही आसपास के जिलों के लोग आने की हिम्मत जुटा सके। शहर के लोग भी एक दूसरे क्षेत्रों में जाने से हिचके। नतीजा यह रहा कि पूरे शहर की चहल पहल रविवार को गायब रही।
बवाल के बाद खौफ केवल शहर ही नहीं, बल्कि देहात व आसपास के लोगों में साफ दिखाई दिया। रविवार को शहर के लोग घरों से बाहर निकलने से भी बचते रहे। सभी प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूरे शहर से लोगों की चहल- पहल व आवाजाही गायब थी। सबसे व्यस्त रहने वाले बेगमपुल व लालकुर्ती पैंठ क्षेत्र में भी आज भीड़ गायब थी। हर समय जाम से जूझने वाले भूमिया का पुल, लिसाड़ी गेट चौराहा और हापुड़ अड्डा इलाके में भी सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन नजर आए। बुढ़ाना गेट, कबाड़ी बाजार, शारदा रोड, घंटाघर, सदर की सड़कों पर भी यही हाल रहा।
सरधना, मवाना, खरखौदा, किला, किठौर, रोहटा, सिवालखास समेत जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ बड़ौत, बागपत, बिजनौर, खतौली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, गढ़ आदि दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग रोजाना मेरठ में खरीददारी करने तथा रोजगार के लिए आते हैं। यह भीड़ भी आज शहर में आने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। इसका सीधा असर बाजारों में देखने को मिला। बाजारों में ग्राहक नहीं थे। जबकि आगजनी की घटना से सहमे व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में दुकानें नहीं खोली। नौकरीपेशा लोग बाजार में परिवार के साथ घूमकर रविवार की छुंट्टी का मजा लेते हैं, लेकिन दहशत के चलते आज उन्हें भी घरों में कैद होकर रहना पड़ा। फोन पर लोग एक दूसरे से कुशलक्षेम पूछते रहे।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone
Web Title:
(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)
CLICK HERE FOR FULL NEWSदहशत ने छीनी चहल-पहल, सन्नाटे में शहर
No comments:
Post a Comment