Sunday 18 May 2014

आरक्षित सीटों पर भी सिर्फ मोदी का जादू


आरक्षित सीटों पर भी सिर्फ मोदी का जादू
लखनऊ (जागरण ब्यूरो)। प्रदेश की आरक्षित सीटों पर ऐसा जादू मंदिर लहर में भी नहीं चला जैसा नरेंद्र मोदी नाम ने कर दिखाया। प्रदेश की सभी 17 आरक्षित सीटें पहली बार केसरिया रंग के रंगी। इस अप्रत्याशित विजय को भले ही दलित वोटों में भाजपा की सेंध बढ़ने से जोड़ कर नहीं देखा जाए परन्तु गत दो लोकसभा चुनाव से इन सीटों पर चला आ रहा सपा का दबदबा समाप्त हो गया।
भाजपा नेतृत्व के लिए सुकून भरी बात यहीं है कि हरदोई और इटावा जैसी सपा के गढ़ भी नमो लहर में ढह गए। कांग्रेस के पीएल पुनिया भी भाजपा के विजयरथ को न रोक सकें। चुनावी राजनीति में प्रथम बार कदम रखने वाले डा. भोला सिंह को बुलंदशहर, प्रियंका रावत को बाराबंकी, राजेश दिवाकर को हाथरस, अंशुल वर्मा को हरदोई व मिश्रिख से अंजू बाला को लोकसभा जाने का मौका मिला। दलित नेता व पूर्व विधायक मुंशीराम का कहना है कि दलितों पर चढ़ा बसपा का रंग अब फीका पड़ने लगा है। बुलंदशहर सीट से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान को फैसले पर मलाल हो रहा होगा क्योंकि इसी सीट पर भाजपा को प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल हुई।
उल्लेखनीय है कि 1977 में जनता पार्टी व 1984 में कांग्रेस भी प्रदेश की सभी आरक्षित सीटों पर एकतरफा जीतने का करिश्मा कर चुकी है। भाजपा भी मंदिर लहर में 1996 में 14 आरक्षित सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। गत चुनाव में भाजपा के पास केवल दो आरक्षित सीटे आगरा तथा बांसगांव भी थी। पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र कुमार का दावा है कि आरक्षित क्षेत्रों में भाजपा को मिली बढ़त दलित सियासत में गेम चेंजर साबित होगी।
------------
वर्षं 2009 में आरक्षित सीटों की स्थिति
सपा--नगीना, बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, रार्बट़सगंज, मोहनलाल गंज, इटावा, जालौन, कौशाम्बी और मछलीशहर।
भाजपा-आगरा व बांसगांव।
कांग्रेस- बाराबंकी व बहराइच।
बसपा-मिश्रिख व लालगंज।
रालोद- हाथरस।ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें


chorme


android


ipad


iphone




Tags:BJP, Narendra Modi, NaMo, Loksabha Elections, Domination, BSP, SP, Kaushal Kishore


Web Title:Only Modi Magic On Reserved Seats

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

आरक्षित सीटों पर भी सिर्फ मोदी का जादू
लखनऊ (जागरण ब्यूरो)। प्रदेश की आरक्षित सीटों पर ऐसा जादू मंदिर लहर में भी नहीं चला जैसा नरेंद्र मोदी नाम ने कर दिखाया। प्रदेश की सभी 17 आरक्षित सीटें पहली बार केसरिया रंग के रंगी। इस अप्रत्याशित विजय को भले ही दलित वोटों में भाजपा की सेंध बढ़ने से जोड़ कर नहीं देखा जाए परन्तु गत दो लोकसभा चुनाव से इन सीटों पर चला आ रहा सपा का दबदबा समाप्त हो गया।
भाजपा नेतृत्व के लिए सुकून भरी बात यहीं है कि हरदोई और इटावा जैसी सपा के गढ़ भी नमो लहर में ढह गए। कांग्रेस के पीएल पुनिया भी भाजपा के विजयरथ को न रोक सकें। चुनावी राजनीति में प्रथम बार कदम रखने वाले डा. भोला सिंह को बुलंदशहर, प्रियंका रावत को बाराबंकी, राजेश दिवाकर को हाथरस, अंशुल वर्मा को हरदोई व मिश्रिख से अंजू बाला को लोकसभा जाने का मौका मिला। दलित नेता व पूर्व विधायक मुंशीराम का कहना है कि दलितों पर चढ़ा बसपा का रंग अब फीका पड़ने लगा है। बुलंदशहर सीट से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान को फैसले पर मलाल हो रहा होगा क्योंकि इसी सीट पर भाजपा को प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल हुई।
उल्लेखनीय है कि 1977 में जनता पार्टी व 1984 में कांग्रेस भी प्रदेश की सभी आरक्षित सीटों पर एकतरफा जीतने का करिश्मा कर चुकी है। भाजपा भी मंदिर लहर में 1996 में 14 आरक्षित सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। गत चुनाव में भाजपा के पास केवल दो आरक्षित सीटे आगरा तथा बांसगांव भी थी। पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र कुमार का दावा है कि आरक्षित क्षेत्रों में भाजपा को मिली बढ़त दलित सियासत में गेम चेंजर साबित होगी।
————
वर्षं 2009 में आरक्षित सीटों की स्थिति
सपा–नगीना, बुलंदशहर, हरदोई, शाहजहांपुर, रार्बट़सगंज, मोहनलाल गंज, इटावा, जालौन, कौशाम्बी और मछलीशहर।
भाजपा-आगरा व बांसगांव।
कांग्रेस- बाराबंकी व बहराइच।
बसपा-मिश्रिख व लालगंज।
रालोद- हाथरस।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone

Tags:BJP, Narendra Modi, NaMo, Loksabha Elections, Domination, BSP, SP, Kaushal Kishore


Web Title:Only Modi Magic On Reserved Seats

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

CLICK HERE FOR FULL NEWSआरक्षित सीटों पर भी सिर्फ मोदी का जादू

No comments:

Post a Comment

//