Tuesday, 13 May 2014

'कयासबाजी' की रार, समर्थक बेकरार



इलाहाबाद : इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिए आ रहे लोकसभा चुनाव परिणाम के पुर्वानुमानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेता तो नेता, समर्थक भी चुनाव परिणाम आने के दिन 16 मई का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर मुहल्लों, दफ्तरों और नुक्कड़ों पर चल रही चर्चाओं में सरकार बनने, बिगड़ने का अंकगणित समझा जा रहा है। मीडिया के एक्जिट पोल से जहां भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं, वहीं दूसरे दल के कार्यकर्ता उसे सिरे से नकार रहे हैं।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक्जिट पोल में पार्टी की सीट कम करके दिखाई जा रही है। कहा कि 16 मई को इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। भाजपा अकेले दम पर 275 से अधिक सीट प्राप्त करेगी। वहीं वरिष्ठ नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर एक्जिट पोल के नतीजों पर खुशी जताई। कहा कि 16 मई के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सबसे मजबूत सरकार बनेगी। रवि केसरवानी ने जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया।
वहीं सपा महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने कहा कि एक्जिट पोल सिर्फ कयासों पर आधारित है। उसे सही मानना जल्दबाजी होगी। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा व महिला महानगर अध्यक्ष इंदू यादव ने कहा कि एक्जिट पोल हर बार गलत साबित हुए हैं। प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभय अवस्थी ने एक्जिट पोल को प्रायोजित बताते हुए कहा कि 16 मई को सारे दावे धरे रह जाएंगे। कांग्रेस नेता बाबुल त्रिपाठी व निशांत त्रिपाठी ने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भी एक्जिट पोल केंद्र में एनडीए की सरकार बनवा रहे थे लेकिन परिणाम उसके विपरीत आया। इस बार भी ऐसा ही होगा। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष लाला प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि एक्जिट पोल से खुश होने वालों को 16 मई को निराशा हाथ लगेगी। ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें


chorme


android


ipad


iphone




Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

इलाहाबाद : इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिए आ रहे लोकसभा चुनाव परिणाम के पुर्वानुमानों से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नेता तो नेता, समर्थक भी चुनाव परिणाम आने के दिन 16 मई का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव परिणाम को लेकर मुहल्लों, दफ्तरों और नुक्कड़ों पर चल रही चर्चाओं में सरकार बनने, बिगड़ने का अंकगणित समझा जा रहा है। मीडिया के एक्जिट पोल से जहां भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं, वहीं दूसरे दल के कार्यकर्ता उसे सिरे से नकार रहे हैं।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक्जिट पोल में पार्टी की सीट कम करके दिखाई जा रही है। कहा कि 16 मई को इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। भाजपा अकेले दम पर 275 से अधिक सीट प्राप्त करेगी। वहीं वरिष्ठ नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर एक्जिट पोल के नतीजों पर खुशी जताई। कहा कि 16 मई के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सबसे मजबूत सरकार बनेगी। रवि केसरवानी ने जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत बताया।
वहीं सपा महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव ने कहा कि एक्जिट पोल सिर्फ कयासों पर आधारित है। उसे सही मानना जल्दबाजी होगी। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा व महिला महानगर अध्यक्ष इंदू यादव ने कहा कि एक्जिट पोल हर बार गलत साबित हुए हैं। प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभय अवस्थी ने एक्जिट पोल को प्रायोजित बताते हुए कहा कि 16 मई को सारे दावे धरे रह जाएंगे। कांग्रेस नेता बाबुल त्रिपाठी व निशांत त्रिपाठी ने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भी एक्जिट पोल केंद्र में एनडीए की सरकार बनवा रहे थे लेकिन परिणाम उसके विपरीत आया। इस बार भी ऐसा ही होगा। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष लाला प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि एक्जिट पोल से खुश होने वालों को 16 मई को निराशा हाथ लगेगी।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone

Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

CLICK HERE FOR FULL NEWS'कयासबाजी' की रार, समर्थक बेकरार

No comments:

Post a Comment

//