Monday, 12 May 2014

दो और हत्याएं, जलाकर फेंकीं लाश



जागरण संवाददाता, आगरा: दयालबाग के टैगोर नगर की हत्या के साथ सोमवार को हत्यारों और लुटेरों का राज रहा। न्यू आगरा और एत्मादपुर में हत्याओं से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने लाशों को जलाकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की। अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की घटनाओं का तरीका एक होने से हत्याओं के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
न्यू आगरा के नगला तलफी में एक खेत में सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे बंद बोरा पड़ा देखा। पास ही एक दीवाल पर खून के निशान और खाली पड़ी बोतल को देखकर बोरे में लाश होने की आशंका हुई। बोतल से केरोसिन की गंध आ रही थी। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवक की अधजली लाश मिली। शव बुरी तरह जल चुका था, वह पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों का कहना था हत्यारों ने बोरा बंद लाश को खेत के पास बनी दीवाल पर रखा था, जिससे उस पर खून के निशान बने मिले हैं। लाश को बोरे समेत जलाने के कारण उसकी शिनाख्त करना मुश्किल था। मृतक की उम्र लगभग तीस साल है। शरीर के कपड़े पूरी तरह से जल गए थे। उसके पास मिले पान मसाले के पाउच आदि से शव युवक का होने की पुष्टि हुई थी।
वहीं एत्मादपुर प्रतिनिधि के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे से लगे गांव चौगान के जंगल में सुबह पशु चराने गए ग्रामीणों ने लगभग 28 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देखी। शव को लकड़ी एवं कूड़ा एकत्रित करके जलाया गया था। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त मिटाने को लाश को जलाया गया था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष होने का अनुमान है।
वहीं हत्यारों द्वारा दोनों हत्याओं का तरीका एक होने के कारण उनके तार आपस में जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर संतोष कुमार यादव एवं इंस्पेक्टर न्यू आगरा अरुण कुमार ने बताया मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंसेट
नहीं सुलझ सकी इन अज्ञात हत्याओं की गुत्थी
12 जनवरी: सिकंदरा के गांव अकबरा में 18 वर्षीय नवयुवती की हत्या करके लाश को यमुना में फेंका गया। हुलिए व कपड़ों से उच्च वर्ग की प्रतीत होने वाली नवयुवती की आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
25 जनवरी: जगदीशपुरा के दहतोरा मोड़ पर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की बोरा बंद लाश मिली थी। अभी तक शिनाख्त नहीं।
26 जनवरी: शमसाबाद के धिमिश्री में 25 वर्षीय युवक का हत्या करके फेंके गए शव की शिनाख्त नहीं।
30 जनवरी: फतेहाबाद के जंगल में 22 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका शव बरामद किया गया था। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई थी। शिनाख्त न होने के कारण यह गुत्थी आज भी अनसुलझी है।ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें


chorme


android


ipad


iphone




Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

जागरण संवाददाता, आगरा: दयालबाग के टैगोर नगर की हत्या के साथ सोमवार को हत्यारों और लुटेरों का राज रहा। न्यू आगरा और एत्मादपुर में हत्याओं से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने लाशों को जलाकर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की। अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों की घटनाओं का तरीका एक होने से हत्याओं के तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।
न्यू आगरा के नगला तलफी में एक खेत में सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे बंद बोरा पड़ा देखा। पास ही एक दीवाल पर खून के निशान और खाली पड़ी बोतल को देखकर बोरे में लाश होने की आशंका हुई। बोतल से केरोसिन की गंध आ रही थी। कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवक की अधजली लाश मिली। शव बुरी तरह जल चुका था, वह पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों का कहना था हत्यारों ने बोरा बंद लाश को खेत के पास बनी दीवाल पर रखा था, जिससे उस पर खून के निशान बने मिले हैं। लाश को बोरे समेत जलाने के कारण उसकी शिनाख्त करना मुश्किल था। मृतक की उम्र लगभग तीस साल है। शरीर के कपड़े पूरी तरह से जल गए थे। उसके पास मिले पान मसाले के पाउच आदि से शव युवक का होने की पुष्टि हुई थी।
वहीं एत्मादपुर प्रतिनिधि के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे से लगे गांव चौगान के जंगल में सुबह पशु चराने गए ग्रामीणों ने लगभग 28 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देखी। शव को लकड़ी एवं कूड़ा एकत्रित करके जलाया गया था। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी, जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त मिटाने को लाश को जलाया गया था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष होने का अनुमान है।
वहीं हत्यारों द्वारा दोनों हत्याओं का तरीका एक होने के कारण उनके तार आपस में जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर एत्मादपुर संतोष कुमार यादव एवं इंस्पेक्टर न्यू आगरा अरुण कुमार ने बताया मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंसेट
नहीं सुलझ सकी इन अज्ञात हत्याओं की गुत्थी
12 जनवरी: सिकंदरा के गांव अकबरा में 18 वर्षीय नवयुवती की हत्या करके लाश को यमुना में फेंका गया। हुलिए व कपड़ों से उच्च वर्ग की प्रतीत होने वाली नवयुवती की आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
25 जनवरी: जगदीशपुरा के दहतोरा मोड़ पर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की बोरा बंद लाश मिली थी। अभी तक शिनाख्त नहीं।
26 जनवरी: शमसाबाद के धिमिश्री में 25 वर्षीय युवक का हत्या करके फेंके गए शव की शिनाख्त नहीं।
30 जनवरी: फतेहाबाद के जंगल में 22 वर्षीय अज्ञात महिला की हत्या कर फेंका शव बरामद किया गया था। मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई थी। शिनाख्त न होने के कारण यह गुत्थी आज भी अनसुलझी है।
ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com परया
जागरण एप्लीकेशन डाउनलोड करें
chorme
android
ipad
iphone

Web Title:

(Hindi news from Dainik Jagran, newsstate Desk)

CLICK HERE FOR FULL NEWSदो और हत्याएं, जलाकर फेंकीं लाश

No comments:

Post a Comment

//